फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमर सिंह क्लब जम्मू में वीरवार को पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त रोमेश कुमार मुख्य अतिथि व क्लब के सचिव अनिल कपाही विशेष अतिथि थे।
विज्ञापन

क्लब की ओर से टेबल टेनिस, तैराकी, भारोत्तोलन, शतरंज, बिलियर्ड्स और स्नूकर की प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसका उद्देश्य क्लब के सदस्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना था। विजेताओं प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण के साथ-साथ, नव पुनर्निर्मित रॉयल, ऑडिटोरियम और द वेलवेट लाउंज का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में संजय सेठी, डॉ. नंदिता मेहता, नरेश कुमार गुप्ता (टोनी), दीपाली हांडा, सिद्धार्थ मेहता, अमित महाजन, प्रो. रेनू नंदा, रितिका महाजन, जीपी सिंह चहल, रवनीश गुलाटी और डॉ. विक्रम हांडा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें