फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अलगाववादियों से सुरक्षा वापस लेने की हुई अपील, कोर्ट ने सरकार से मांगी आपत्तियां

Fri, 14 Dec 2018 10:51 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अलगाववादी - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों से सुरक्षा वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट की ओर से राज्य सरकार को आपत्तियां पेश करने के आदेश मिले हैं। वहीं, छह हफ्ते में अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायाधीश ताशी रबसटन की खंडपीठ ने यह निर्णय लिया है।

दिवाकर शर्मा ने जनहित याचिका में बताया कि रियासत 1990 से आतंकवाद से पीड़ित है। विशेषकर कश्मीर में हालात काफी खराब हैं। कई ऐसी ताकतें हैं जो देश का विघटन करने में जुटी हैं।

इसके बावजूद सरकार ने अलगाववादी नेताओं को सुरक्षा प्रदान की है, जोकि गलत है। ऐसी राष्ट्रविरोधी ताकतों को सुविधाएं मुहैया करवा कर सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है। इसलिए ऐसे लोगों से सुरक्षा और सुविधाएं वापस ली जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें