फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू के साथ चिकनगुनिया बढ़ा रहा चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दो वर्षों से प्रदेश में डेंगू के साथ चिकनगुनिया चिंता बढ़ा रहा है। डेंगू का प्रभाव तो कुछ दिन तक रहा है, लेकिन चिकनगुनिया छह माह या इससे अधिक तक लोगों को मांसपेशियों में दर्द दे रहा है। लगातार दो सालों से सैकड़ों चिकनगुनिया के मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। इसमें जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा है। मच्छरों के हमलों से बड़ी चुनौती को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बरसात से पहले ही जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
इस साल जनवरी में भी डेंगू के 4 मामले मिले थे। स्टेट मलेरियाजिस्ट डॉ. डीजे रैना के अनुसार विभिन्न प्रचार के माध्यमों से मच्छरों के खिलाफ जागरूकता अभियान को शुरू किया जा रहा है। जल जनित रोगों में मच्छरों से जुड़ी बीमारियों के ट्रेंड में हर साल बदलाव आ रहा है। हालांकि पिछले साल डेंगू और चिकनगुनिया नियंत्रण में रहा है।
विज्ञापन

लेकिन, आगामी वर्षों के लिए भी प्रभावी तैयारियां करना जरूरी है। जलवायु परिवर्तन के चलते जल जनित रोगों में भी बदलाव आया है। पिछले साल करीब डेढ़ माह देरी से बरसात का सीजन शुरू हुआ, जिसका प्रभाव भी देरी तक रहा और इसमें मच्छरों को पनपने में मदद मिली। इसलिए कुछ मामले जनवरी में भी रिपोर्ट हुए। इस बार चिकनगुनिया पर भी ध्यान अधिक केंद्रित किया जा रहा है। पिछले दो साल के अनुभव में चिकनगुनिया का पीड़ितों की मांसपेशियों पर लंबे समय तक प्रभाव देखा गया है।
विज्ञापन



दो साल से मिल रहे चिकनगुनिया के सैकड़ों मामले
पिछले दो साल से जम्मू संभाग में सैकड़ों चिकनगुनिया के मामले मिल चुके हैं। इसमें वर्ष 2023 में सर्वाधिक 810 और वर्ष 2024 में 326 चिकनगुनिया के मामले मिले थे। इसी तरह प्रदेश में वर्ष 2024 में कुल 6876 डेंगू के मामले मिले थे। जिसमें जम्मू में सर्वाधिक 4028 मामले मिले और एक पीड़ित की मौत हुई। इसी तरह सांबा में 735, कठुआ में 745, उधमपुर में 354, रियासी में 347, राजोरी में 196, पुंछ में 84, डोडा में 229, किश्तवाड़ में 25, रामबन में 57, कश्मीर में 32 व अन्य में 44 मामले मिले। पिछले साल डेंगू के पीक पर रहने के दौरान एक ही दिन में 6 अक्तूबर को 745, 20 अक्तूबर को 736 और 3 नवंबर को 734 डेंगू के मामले मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें