फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मवेशी तस्करी में सफारी से लेकर बोलेरो और स्विफ्ट कारों का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी कारों छोटे और बड़ी में बड़े मवेशियों की तस्करी, ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मवेशी तस्करी में तस्कर नित नए पैंतरे आजमा रहे हैं। अब लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। सफारी से लेकर बोलेरो कारें इस्तेमाल की जा रही हैं, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। यह खुलासा पुलिस के विशेष अभियान के तहत सामने आए मामलों से हुआ है।
पुलिस ऐसे वाहनों की पहचान कर रही है। दो हफ्तों में पुलिस ने ऐसे कई वाहनों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार तस्कर कारों का इस्तेमाल विभिन्न पशुओं के लिए कर रहे हैं। छोटे पशुओं के लिए छोटी और बड़ों के लिए बड़ी कारें इस्तेमाल की जा रही हैं। इनका इस्तेमाल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से मवेशियों को उठाकर दूसरी जगह ले जाने और फिर इसके बाद हाईवे तक पहुंचाने के लिए भी कारें उपयोग की जा रही हैं।

-केस एक : अखनूर के चौकी चौरा में तीन मार्च को पुलिस ने डीएल9सीआई 5844 नंबर की स्विफ्ट कार को सामान्य जांच के लिए रोका। जब कार की तलाशी ली गई तो देखा कि डिक्की में तीन छोटे बांधकर रखे हुए थे।
-केस दो : दोमाना क्षेत्र से एक पशु को चुराया गया। पुलिस जब मामले की जांच में जुटी तो पुलिस ने उधमपुर निवासी आरिफ हुसैन को गिरफ्तार किया। उसने कबूल किया पशु को एक शेड से चुराया था। आरोपी ने ये भी बताया कि पशु चुराने के बाद वह इसे एक बिना नंबर की सफारी कार में ले गया था।
विज्ञापन



विशेष रणनीति के तहत की जा रही कार्रवाई
इस तरह से मवेशी तस्करी के मामले संज्ञान में आए हैं। कार्रवाई के लिए रणनीति बना ली है। इसे पुलिस अफसरों से साझा किया है। थाना स्तर पर इसे एसएचओ प्रभावी बना रहे हैं। इसी के तहत कई जगहों पर पशुओं की तस्करी में संलिप्त कारें बरामद हो रही हैं।
-शिव कुमार, डीआईजी, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें