फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साइकिल चलाकर दिया रोग व मोटापा मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश

विज्ञापन
‘रविवार साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी फोटो एसटीसी
विज्ञापन
एसटीसी जम्मू की ओर से हुए कार्यक्रम में 60 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

एमए स्टेडियम से जम्मू विश्वविद्यालय तक चलाई साइकिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गतिहीन जीवन जीने वालों को रोग, मोटापा मुक्त और स्वस्थ भारत का संदेश देने के लिए ‘रविवार साइकिलिंग’ कार्यक्रम हुआ। इसके तहत एमए स्टेडियम से जम्मू विश्वविद्यालय तक 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर साइकिल चलाई।
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय की फिट इंडिया पहल के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण एसटीसी जम्मू की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एमएएम कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वस्थ भारत का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएआई के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर और एसटीसी जम्मू के प्रभारी अमन शर्मा ने बताया कि रोग मुक्त, मोटापा मुक्त जीवनशैली समय की मांग है। इस उद्देश्य के साथ ही यह पहल की गई है। एमएएम कॉलेज के संकाय सदस्य प्रोफेसर धीरज कुमार ने पहल की सराहना की। इस तरह का कार्यक्रम श्रीनगर में भी हुआ, जिसमें 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर रोग मुक्त भारत का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें