फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छह साल बाद खुले चोपड़ा नर्सिंग होम के दरवाजे

विज्ञापन
जीएमसी जम्मू के चोपड़ा नर्सिंग होम के एक कमरे में ट्रायल रन पर रखे गए मरीज और उनके तीमारदार  
विज्ञापन
मरीजों को राहत: ट्रायल रन शुरू, कैंसर और दूसरे मरीजों को रखा जा रहा, जल्द शुरू होंगी पेड चिकित्सा सेवाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छह साल बाद आखिरकार जीएमसी जम्मू के कर्नल सर आरएन चोपड़ा नर्सिंग होम के दरवाजे मरीजों के लिए खोल दिए गए हैं। ट्रायल रन पर शुरू करके कैंसर और दूसरे मरीजों को देखा जा रहा है। जल्द ही नर्सिंग होम में पेड चिकित्सा सेवाएं शुरू करने की तैयारी है।
मरीजों को सरकारी दरों पर सर्जरी और दूसरी चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इसमें जो मरीज जीएमसी में सर्जरी या उपचार नहीं करवाना चाहते वह नर्सिंग होम में सेवाएं ले सकते हैं। चोपड़ा नर्सिंग होम का नवीनीकरण करके मरीजों के लिए 40 कमरे (पेशेंट केयर रूम) तैयार करवाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें मरीजों के साथ उनके तीमारदारों के ठहरने की भी व्यवस्था होगी। ग्राउंड फ्लोर पर एक आर्थो और दो सर्जिकल आपरेशन थियेटर स्थापित किए गए हैं। इसमें सर्जरी और आर्थो का थियेटर लगभग तैयार है।
इसके अलावा स्क्रब रूम, डाक्टरों के लिए कमरे, चार बिस्तर वाला रिकवरी वार्ड, लैब आदि कक्ष स्थापित किए हैं।
इसके ऊपर पहले, दूसरे और तीसरे फ्लोर पर 16-16 बिस्तर स्थापित किए गए हैं। चौथे और पांचवें फ्लोर को पहले ही जीएमसी के फैकल्टी सदस्यों के लिए खोला गया है। मौजूदा समय में नर्सिंग होम को ट्रायल रन पर चौबीस घंटे चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सितंबर 2018 में शार्ट सर्किट व अन्य कारणों से चोपड़ा नर्सिंग होम को बंद किया था। नर्सिंग होम का तत्कालीन मुख्यमंत्री डाॅ. फारूक अब्दुल्ला ने 1989 में उद्घाटन किया था। श्रीनगर में सरकारी दर्रों पर मरीजों को नर्सिंग होम में नियमित रूप से चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें