उधमपुर। कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में एग्रीकल्चर प्रोडक्शन एंड फार्मर्स वेलफेयर की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिलेट्स के बारे में अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में मिलेट्स खाने के बारे में जानकारी देना और अपने जीवन में उनको एक बार फिर से इस्तेमाल करना था। मिलेट्स को मोटा अनाज भी कहते हैं। हमारे पूर्वज इससे पहले ग्रहण करते थे। हर समय के साथ इसका इस्तेमाल कम हो गया। इससे हमारा खान-पान का जो संतुलन बिगड़ गया और अनेक तरह की बीमारियों से आदमी ग्रस्त हो गईं। कार्यक्रम में एएससी सुनील गुप्ता व एसएमएस अरुण सम्याल ने बच्चों को मोटा अनाज के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि कैसे हम मिल्स के इस्तेमाल से कई प्रकार की बीमारियों से बचने के साथ ही हम स्वस्थ भी रह सकते हैं। इस कार्यक्रम में बच्चों में मिलेट्स भी बांटे गए। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुमनस्नेह ने एग्रीकल्चर विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सराहनीय कार्य है। इससे हमारा बच्चे और समाज सेहतमंद रहेगा।