फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित व्यायाम करने से मिलेगी हृदय रोगों से निजात : डॉ. सुशील

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीवाला शिव मंदिर में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मौजूदा जीवन शैली से हृदय रोगों का खतरा बढ़ गया है। नियमित व्यायाम करने से हृदय रोगों से निजात पाई जा सकती है। यह अपील गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुशील ने शिव मंदिर मिश्रीवाला में आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर में लोगों से की।
उन्होंने बताया कि हृदय की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम की जरूरत होती है। दुनिया में हृदय रोग मृत्यु दर बढ़ने का एक प्रमुख कारण बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शारीरिक निष्क्रियता को हृदय रोग, मोटापा व मधुमेह रोगों के लिए प्रमुख कारण माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान समय में तकनीकि प्रगति, लोगों के काम करने, संवाद करने व मनोरंजन करने के तरीके ने इस रोग के प्रभाव को और अधिक किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से कमल शर्मा, राघव राजपूत, रणजीत सिंह, राजकुमार, परमवीर सिंह, मुकेश कुमार, मनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें