इन पर्यटन स्थलों में बढ़ रहे पर्यटक
भद्रवाह के साथ ही सनासर को पैराग्लाइडिंग के लिए नई पहचान मिली है। उधमपुर में पड़ने वाले शिवखोड़ी में भी अच्छी संख्या में श्रद्धालु रही है। बसोहली पेंटिंग और हैंडीक्राफ्ट के लिए खूब पसंद किया जा रहा है। प्रकृति का साथ पसंद करने वालों के लिए राजोरी के जलप्रपात आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
क्रिसमस और नए साल से पर्यटन को बड़ी उम्मीद
क्रिसमस और नए साल पर बड़ी संख्या में पर्यटक जम्मू का रुख करते हैं। इन दिनों स्कूल-कॉलेज में अवकाश की वजह से सपरिवार पर्यटक आते हैं। ऐसे में दिसंबर के अंत में पर्यटकों की संख्या में और उछाल आने की संभावना है।
कश्मीर पर पड़ा है फर्क:
इस साल पहलगाम हमले के बाद से कश्मीर के पर्यटन पर जरूर असर पड़ा है। इसका एक कारण यह है कि वहां सुरक्षा कारणों की वजह से कई पर्यटन स्थलों को नहीं खोला जा सका है। इससे वहां पर कम सैलानी पहुंचे हैं। हालांकि, क्रिसमस और नए साल में जम्मू समेत कश्मीर संभाग में भी पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।