फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर स्मार्ट सिटी घोटाले की जांच कर रहे एसपी को गृह विभाग में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अधिकारियों को एसीबी में तैनात किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एसएससीएल) में हुए घाेटाले की जांच करने वाले एसीबी के एसपी अब्दुल वहीद शाह अगली नियुक्ति होने तक गृह विभाग में भेजा दिया गया है। इसके अलावा तीन जेकेपीएस सहित अन्य अधिकारियों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी एक आदेश में जेकेपीएस शिवदीप सिंह, मंजूर अहमद और ममता शर्मा को एसीबी में भेजा गया है। इसी तरह जेकेपीएस जावेद हुसैन भट्ट, मोहम्मद अहमद और अब्दुल क्यूम को प्रतिनियुक्ति पर एडब्ल्यूपी पद पर भेजा गया है। जेकेपीएस मोहम्मद सलीम भट्ट एसीबी में अतिरिक्त एसपी तैनात किया गया है। डा. अशोक शर्मा को एसीबी से मुक्त किया गया है। जेकेपीएस अब्दुल वाहिद शाह, मोहम्मद रशीद और राकेश कुमार को एसीबी से मुक्त करके मूल गृह विभाग में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें