फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बाढ़ ग्रस्त इलाकों को किया जा रहा चिह्नित : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर में आयोजित जल शक्ति मंत्रियों के सम्मेलन में लिया हिस्सा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में बाढ़ प्रबंधन पर काम तेज गति से हो रहा है। ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जा रहा है। बाढ़ के खतरे को कम किया जा रहा है। यह बातें जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने राजस्थान के उदयपुर में जल पर दूसरे अखिल भारतीय राज्य मंत्रियों के सम्मेलन में ''फ्लड प्लेन जोनिंग'' पर आयोजित सत्र में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में जल संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप फ्लड प्लेन जोनिंग पर काम सख्ती से किया जा रहा है। 18 से 19 फरवरी तक आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन जल विजन 2047- एक जल सुरक्षित राष्ट्र विषय पर आधारित था। इसमें एकीकृत नदी और तटीय क्षेत्रों के प्रबंधन की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें