फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू की बेटी अर्शिया ने अमेरिका गाट टेलेंट में मचाई धूम, दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू की बेटी अर्शिया शर्मा ने अमेरिका में आयोजित अमेरिका गॉट टैलेंट शो में एशियाई देशों से आए नामचीन नृत्य कलाकारों के साथ अपनी नृत्य प्रतिभा का लोहा मनवाया। अर्शिया ने अमेरिका गॉट टैलेंट में देश का गौरव बढ़ाया है। इसमें दुनियाभर से 80 हजार प्रतिभागी बच्चों ने ऑडिशन दिया था। पहले राउंड के लिए 200 बच्चों का चयन हुआ, जिसमें अर्शिया शर्मा भारत की एकमात्र नृत्यांगना रही।
अर्शिया का एकल शो के लिए चयन हुआ। अमेरिका में शो का प्रसारण हुआ तो भारतीयों के साथ अमेरिका के कला प्रेमी भी उसकी प्रतिभा के कायल हो गए। कारोबारी अनिल शर्मा की पुत्री अर्शिया शर्मा ने अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में आयोजित विश्व स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दूसरे दौर में जगह बना ली है। निर्णायक दल ने जब पूछा कि इससे पहले वह अमेरिका आ चुकी हैं तो अर्शिया ने जवाब दिया कि वह भारत के बाहर पहली बार निकली हैं। उनके प्रदर्शन में जिम्नास्टिक की छाप दिखी। अर्शिया ने बताया कि नृत्य उसका जुनून है इसीलिए उन्होंने एमए स्टेडियम में कुछ समय के लिए जिम्नास्टिक सीखा।
विज्ञापन

माता मृदु महाजन ने बताया कि जिम्नास्टिक में वह प्रदेश के लिए दो स्वर्ण पदक जीत चुकी है, लेकिन ज्यादा समय तक जिम्नास्टिक नहीं कर पाई। केंद्रीय विद्यालय बनतालाब की नौवीं की छात्रा अर्शिया राष्ट्रीय अंतर केंद्रीय विद्यालय योग प्रतियोगिता में हैदराबाद में जम्मू जोन का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। उनकी माता ने बताया कि अर्शिया के प्रिंसिपल सूर्य प्रसाद और अध्यापकों का भी पूरा सहयोग रहता है। इसके चलते वह मुंबई में रहते हुए भी अपनी पढ़ाई यहां से कर पा रही है। इसके अलावा उसके डांस प्रशिक्षक कपिल सेठी का भी पूरा सहयोग मिला। उनकी मेहनत से ही आज वह अमेरिका तक पहुंच सकी है।
विज्ञापन

अर्शिया शर्मा जम्मू की प्रतिभाशाली भारतीय नर्तकी ''सुपर डांसर चैप्टर-4'' में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के माध्यम से प्रमुखता से उभरी, जहां उन्होंने शीर्ष 10 में जगह बनाई। जिमनास्टिक पृष्ठभूमि के साथ अर्शिया की यात्रा लघु फिल्म में उल्लेखनीय उपस्थिति के साथ जारी रही। इन दिनों वह एक टीवी चैनल पर लोकप्रिय धारावाहिक मंगल लक्ष्मी में मुख्य बेटी के रूप में अभिनय कर रही हैं। विज्ञापनों में भी माडलिंग कर चुकी हैं। अर्शिया का सपना बाॅलीवुड में काम कर जम्मू का गौरव बढ़ाने का है। मुंबई में इन दिनों वह मां मृदु के साथ रहती हैं। उनकी प्रतिभा में माता-पिता का समर्पण शामिल है। उनकी मां संविदा लेक्चरर की नौकरी छोड़कर साथ रह रही हैं। अर्शिया जम्मू में आयोजित कई टेलेंट शो में भी भाग ले चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें