फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ठेकेदार के घर से 18 लाख के गहने व पांच लाख रुपये की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू/घरोटा। शहर से सटे कोट भलवाल क्षेत्र के अघोर में चोरों ने एक ठेकेदार के घर का ताला तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को दी शिकायत में मालिक ने घर से 18 लाख रुपये के सोने के गहने और पांच लाख रुपये की नकदी चोरी होने का दावा किया है।
ठेकेदार परिवार के साथ घर से मात्र दो किलोमीटर दूर भतीजे के घर शादी समारोह में गया था। मात्र चार घंटों में ही शातिरों ने चोरी की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जरूरी सबूत जुटाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को शक है कि किसी पहचान के व्यक्ति ने ही घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि चोरों द्वारा सिर्फ उसी कमरे का ताला तोड़ा गया, जिसमें गहने और नकदी रखी थी। पेशे से मकान बनाने के ठेकेदार भूपिंदर सिंह पत्नी, बेटे और दो बेटियों के साथ भतीजे के घर शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए शाम सात बजे बजे घर से दो किलोमीटर दूर जंडियाल गांव गया था। रात 11 बजे लौटे तो पूरा सामान बिखरा था। अलमारी से 20 तोला सोने के गहने और पांच लाख रुपये की नकदी चोरी की गई।
पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, घटना के बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंच कर सबूत एकत्र किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें