फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू में सुबह 50, रात आठ बजते ही 15 फुट रह जाती है बिक्रम चौक से सतवारी तक सड़क

Sun, 05 Mar 2023 04:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आलम यह है कि सुबह आठ बजे जो सड़क 50 फुट होती है, रात आठ बजे वह 15 फुट रह जाती है। सड़क का एक हिस्सा ही वाहनों की आवाजाही के लिए बचता है, बाकी का हिस्सा रेहड़ी जोन में खानपान के लिए आने वाले लोगों के वाहनों से कवर हो जाता है।
विज्ञापन
जम्मू में सुबह के समय यातायात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के बिक्रम चौक से सतवारी सड़क पर बना रेहड़ी जोन जाम और हादसों का सबब बन चुका है। नगर निगम ने पॉश इलाका गांधी नगर से तमाम रेहड़ियों को उठाकर रेहड़ी जोन में ला दिया है, लेकिन पार्किंग स्थल नहीं बनाया है। आलम यह है कि सुबह आठ बजे जो सड़क 50 फुट होती है, रात आठ बजे वह 15 फुट रह जाती है। सड़क का एक हिस्सा ही वाहनों की आवाजाही के लिए बचता है, बाकी का हिस्सा रेहड़ी जोन में खानपान के लिए आने वाले लोगों के वाहनों से कवर हो जाता है।

शाम के समय रोड पर जाम

गांधी नगर के लिए था रेहड़ी जोन, अब पूरे शहर का...शहर के अप्सरा रोड पर शाम के वक्त 15 से 20 रेहड़ियां स्ट्रीट फूड के तौर पर लगती थीं। इनकी वजह से रोड पर जाम लगता था। इस रोड से जाम हटाने के लिए इन रेहड़ियों को लास्ट मोड़ के पास शिफ्ट कर दिया गया।

लास्ट मोड़ से मेन स्टाॅप तक रेहड़ी जोन पहुंच गया

निगम ने इन रेहड़ियों के लिए लास्ट मोड़ के पास बने नाले की जमीन को रेहड़ी जोन बना दिया, लेकिन देखते-देखते लास्ट मोड़ से मेन स्टाॅप तक रेहड़ी जोन पहुंच गया। शुरुआत में 15 से 20 रेहड़ियां थीं। अब यहां 200 रेहडि़यां लग चुकी हैं, क्योंकि अब यह खाने-पीने का हब बन चुका है, इसलिए हर कोई यहां आकर रेहड़ी लगा लेता है।

विज्ञापन

जम्मू में शाम का नजारा - फोटो : अमर उजाला

पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं

ज्यूल के रहने वाले प्रशांत ने बताया कि वह हर रोज उक्त इलाके में सैर के लिए आते हैं, लेकिन वाहनों की लाइन इस कदर लग जाती है कि पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं लगता। सड़क का एक तिहाई हिस्सा तो वाहनों से कवर रहता है, जबकि बाकी के हिस्से से वाहन चलते हैं, यहां से गुजरना सुरिक्षत नहीं।

एकदम से स्टार्ट होते हैं वाहन

शास्त्री नगर के रहने वाले हेम लाल का कहना है कि पहले तो सड़क का कुछ हिस्सा ही बचता है। इसमें से भी जब निकलने लगें तो अचानक से सड़क के दूसरे हिस्से में खड़ी कार बाहर निकलती है। इससे हादसे होने की आशंका बनी रहती है। इसके लिए अलग से पार्किंग होनी चाहिए।

जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

वाहन धीरे होते ही आगे आ जाते हैं लड़के

बस स्टैंड के रहने वाले राकेश कुमार का कहना है कि जैसे ही वाहन को रेहड़ी जोन के पास धीरे किया जाए, तो सामने आकर रेहड़ी पर काम करने वाले लड़के खड़े हो जाते हैं। चाहे कोई खानपान के लिए नहीं भी आया हो। इससे वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। 
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
नाले के कवर होते ही वाहन सड़क से हटेंगे
रेहड़ी जोन के पीछे नाला है। इसके कवर होते ही वाहन रेहड़ियों के सामने आकर पार्क होंगे। इससे सड़क का हिस्सा खाली हो जाएगा। नाले को कवर करने का काम शुरू कर दिया गया है। यह नहीं बता सकते कि कब पूरा होगा। हमारी कोशिश है कि इसे जल्द पूरा कर लिया जाए। जब तक यह पूरा नहीं होता, तब तक सड़क पर यह समस्या रहेगी ही।  - राजिंदर शर्मा, मेयर, जम्मू

जरूरत है इस पर अमल की
हमने भी यह महसूस किया है कि शाम होते ही ऐसा होता है। कान्वेंट स्कूल के बाहर भी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग होती है। इसे लेकर हम काम कर रहे हैं। जल्द ही इससे निजात दिलाने के लिए अहम कदम उठाए जाएंगे। - फैजल कुरैशी, एसएसपी यातायात पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें