फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नरवाल सब्जी मंडी में पटाखों से निकली चिंगारी से प्लास्टिक की क्रेट में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम साढ़े सात बजे के बाद की घटना, तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर पाया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नरवाल सब्जी मंडी में पटाखों से निकली चिंगारी के कारण प्लास्टिक की खाली क्रेट में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही कारोबारियों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7:36 बजे पटाखों से निकली चिंगारी से नरवाल सब्जी मंडी प्लास्टिक की खाली क्रेट में आग लग गई। प्लास्टिक के चलते आग जल्द ही फैल गई और दूसरे धुएं के गुब्बार दिखने लगे। चारों ओर अफरा-तफर मच गई।
विज्ञापन


फायरबिग्रेड की गाड़ियां मंडी में पहुंची और आग बुझाने पर काम शुरू हुआ। करीब नौ बजे तक कार्रवाई जारी रही।
कारोबारियों ने पुलिस सहित दमकल विभाग को सूचित किया। गांधीनगर से तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत बाद करीब नौ बजे आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक बड़ी संख्या में प्लास्टिक की क्रेट राख हो चुकी थीं।
नरवाल सब्जी मंडी के प्रधान सुरेंद्र काला ने बताया कि आग फैलती देख कर पहले व्यापारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के लिए प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में दमकल कर्मियों ने वाहनों की मदद से काबू पाया। आग से आसपास की दुकानों को नुकसान हो सकता था। बड़ा हादसा टल गया है।



नरवाल से पूरे प्रदेश में होती है सब्जी की आपूर्ति
नरवाल सब्जी मंडी से शहर सहित प्रदेशभर में सब्जी की आपूर्ति होती है। रात एक बजे के बाद काम आरंभ होता है, जो दोपहर 12 बजे तक जारी रहता है। हर रोज करोड़ों की सब्जियां पहले मंडी पहुंचती हैं।
विज्ञापन



सब्जी मंडी के साथ फ्रूट मंडी व ट्रांसपोर्ट नगर को भी था खतरा
सब्जी मंडी के साथ ही फ्रूट मंडी है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर शुरू होता है। यहां पर प्लास्टिक के टायर और अन्य चीजें बिखरी रहती हैं। समय पर आग पर काबू न पाया गया होता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें