जम्मू फिल्म महोत्सव का दूसरा संस्करण तीन सितंबर से आयोजित किया जाएगा। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 15 देशों की 54 फिल्म प्रदर्शित की जाएंगी। केंद्रशासित प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू में पहला अंतरराष्ट्रीय फि ल्म महोत्सव सितंबर 2019 में आयोजित किया गया था। कोविड की वजह से दो साल से इस महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था।
महोत्सव के निदेशक राकेश रोशन भट्ट ने संवाददाताओं से कहा कि जम्मू में अंतरराष्ट्रीय फि ल्म महोत्सव का दूसरा संस्करण तीन सितंबर से दो दिन तक चलेगा हमने पिछले साल अक्टूबर में दूसरे संस्करण के लिए लोगों से अपनी फिल्म भेजने के लिए कहा था और हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। पहले संस्करण की सफ लता के कारण लोगों में दूसरे संस्करण को लेकर काफ ी उत्साह था।
21 देशों से भेजी गईं 140 फि ल्मों में से 15 देशों की 54 फि ल्मों का चयन किया गया। इनमें छह फीचर फि ल्म, 39 लघु फि ल्म और नौ वृत्तचित्र शामिल हैं। चयन समिति में प्रमुख अभिनेता ललित परिमू, गीतियां के निर्देशक राहुल शर्मा, ईरानी फि ल्म निर्माता अली मोहम्मद एगबलदार, निर्माता कपिल मट्टू और आलोचक अमित सिंह शामिल हैं। समिति का नेतृत्व संगीत नाटक पुरस्कार विजेता और अभिनेता-निर्देशक मुश्ताक काक कर रहे हैं।
इस दौरान ललित परिमू ने कहा कि हम जम्मू में सिनेमा प्रेमियों के लिए सर्वश्रेष्ठ विश्व सिनेमा पेश कर रहे हैं। यह जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए सीखने और नेटवर्क बनाने का एक उत्कृष्ट अवसर है। मुश्ताक काक ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लिए अलग खंड जारी रखेंगे जहां हम स्थानीय प्रतिभाओं के काम का प्रदर्शन करेंगे। हमने प्रदर्शन के लिए अधिकतर स्थानीय परियोजनाओं को समायोजित करने की कोशिश की है। जम्मू फि ल्म महोत्सव का आयोजन जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सांस्कृतिक संगठन वोमेध द्वारा किया जा रहा है।