फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फिक्की फ्लो जेकेएल की नई टीम नए संकल्प के साथ तैयार

Tue, 06 May 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं न छात्राओं को डिजिटल व वित्तीय साक्षरता को प्रति जागरूक किया जाएगा
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य के लिए आयोजित करवाए जाएंगे विशेष कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। फिक्की फ्लो जम्मू-कश्मीर-लद्दाख (जेकेएल) की नई टीम नए संकल्पों के साथ तैयार है। इस साल टीम का फोकस डिजिटल व वित्तीय साक्षरता पर होगा। इसके अलावा टीम ने महिलाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की कार्ययोजना तैयार की है। साथ ही विभिन्न कॉलेज के साथ करार किया गया है, ताकि छात्राओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा सके।
फिक्की फ्लो जेकेएल की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन आरती चौधरी का कहना है कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए फिक्की फ्लो की नवनिर्वाचित टीम पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभिन्न बिंदुओं पर काम किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त करने से लेकर महिला स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाऐगा।
विज्ञापन

वित्तीय व डिजिटल लिट्रेसी के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।जिससे वह विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो पाएंगी।आरती चौधरी के मुताबिक, इसी के साथ महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान व अन्य अभियान आयोजित करवाए जाएंगें।
विज्ञापन

टीम में वर्षा बंसल वरिष्ठ वाइस चेयरपर्सन, रूपिका सहाय वाइस चेयरपर्सन, सोना मेहता कोषाध्यक्ष, शिप्रा अग्रवाल संयुक्त कोषाध्यक्ष, नंदिता बजाज सचिव और पूजा देवान को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें