स्तन कैंसर से बचाव के लिए जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्त्रोत संगठन
- फिक्की फ्लो की तरफ से हुआ स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। महिलाओं में स्तन कैंसर व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब व अमनदीप अस्पताल अमृतसर के सहयोग से किए गए कार्यक्रम में विस्तार से इस पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री प्रिया सेठी ने मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कहा कि स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति महिलाओं को सचेत रहने की जरूरत है। इससे खुद को बचाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में डा. शेषांक महाजन ने कहा कि स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से जुड़े कारणों, लक्षणों को पहचानने की जरूरत है। यह तभी संभव है जब महिलाएं इस दिशा में जागरुक होंगी। उन्होंने आई हुई महिलाओं से अपील की कि वह समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच विशेषकर स्तन व गर्भाशय की जांच जरूर कराएं। जांच ही कैंसर का बचाव है। इस अवसर पर फिक्की फ्लो की अध्यक्ष आरती चौधरी सहित रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद थे।