फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: फैशन फ्यूजन रनवे में डिजाइनरों और मेकअप कलाकारों ने बिखेरा जलवा

Tue, 17 Oct 2023 02:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर की प्रतिभा का सम्मेलन में फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें महत्वाकांक्षी मॉडल, डिजाइनर और मेकअप कलाकारों ने प्रतिभा दिखाई। 
विज्ञापन
जम्मू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएडएनएस निस्ट अकादमी जम्मू ने फैशन फ्यूजन रनवे का आयोजन किया। इसमें 45 मॉडल्स ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनके लिए ड्रेस और मेकअप का प्रबंध निस्ट अकादमी के छात्रों ने किया। यह फैशन शो जम्मू-कश्मीर की प्रतिभा का सम्मेलन था, जिसमें महत्वाकांक्षी मॉडल, डिजाइनर और मेकअप कलाकारों ने प्रतिभा दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू - फोटो : संवाद
मिसेज वर्ल्ड 2023 सरगम कौशल कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि पहली बार जम्मू-कश्मीर में इस तरह का फैशन शो देखा है। अकादमी के एमडी शब्बीर मलिक ने कहा कि इस तरह का आयोजन अकादमी के उभरते डिजाइनरों और मेकअप कलाकारों को मंच प्रदान करता है। 

कार्यक्रम में छात्र और उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। उधमपुर से आए एक अभिभावक ने कहा कि अपने बच्चे को फैशन शो में भाग लेते देखकर खुश हैं। निस्ट फैशन फ्यूजन रनवे 2023 में फिल्म सिटी जम्मू के साथ फोटोग्राफी पार्टनर में आरपी फिल्म्स एंड शो के प्रबंधन और डिजाइन इरफान चौधरी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें