फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुर्लभ सिक्कों और प्राचीन पांडुलिपियों की लगाई गई प्रदर्शनी

विज्ञापन
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते विधायक अरविंद गुप्ता व अन्य स्रोत - म्यूजियम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। हिमालयन हेरिटेज म्यूजियम ने वीरवार को विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, नवाबाद में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें दुर्लभ सिक्कों और प्राचीन पांडुलिपियों को प्रदर्शित किया गया। जम्मू पश्चिम से विधायक अरविंद गुप्ता ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी में ऐतिहासिक महत्व के विशेष सिक्कों को शामिल किया गया। इसमें इंडो-ग्रीक काल, कुषाण काल, मुगल काल, कश्मीर सुल्तान काल, ब्रिटिश इंडिया काल से लेकर गणराज्य भारत काल तक के दुर्लभ सिक्के प्रदर्शित किए गए। साथ ही में प्राचीन पांडुलिपियां और पारंपरिक कलात्मक वस्तुएं भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक अरविंद गुप्ता ने हिमालयन हेरिटेज म्यूजियम के प्रबंधक सरदार इंदर सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे धरोहर संरक्षण के लिए जोरों से काम कर रहे हैं। प्रदर्शनी में विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक और विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें