फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चित्रों में सहेजी डुग्गर संस्कृति, दिया शांति का संदेश

Mon, 10 Mar 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकेंद्र में दस दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी जारी, बड़ी संख्या में लोगों ने चित्रों को निहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में दस दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर चित्रों को निहारा। प्रदर्शनी में फाइन आर्ट और मार्डन आर्ट के 70 कलाकारों द्वारा विभिन्न शैलियों में पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं। चित्रों में डुग्गर संस्कृति व लकड़ी पर बनी कलाकृतियों लोगों को खूब भाईं।
ललित गुप्ता ने बताया कि कला केंद्र में प्रदर्शित लगभग 70 से 80 कलाकारों में चित्रकार, मूर्तिकार, ग्राफिक कलाकार व फोटोग्राफर शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में अधिकतर इंटरनेशनल फैसिलिटी मैनेजमेंट एसोसिएशन (आईएमएफए) से प्रशिक्षित रचनात्मक व्यक्ति हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के ललित कला संस्थान को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

गुप्ता ने बताया कि पहले की अपेक्षा रविवार को काफी चहल पहल रही। चित्रों में सहेजे डुग्गर संस्कृति व लकड़ी में बने कलाकृतियों को लोग खूब निहारते रहे।

चित्रों में सहेज रहे डोगरा संस्कृति
डोगरा सांस्कृतिक कला के संबंध में 30 साल से काम कर रहा हूं। करीब 70 से अधिक ग्रुप प्रदर्शनी में भाग ले चुका हूं। ललित कला अकादमी की ओर से नेशनल व इंटरनेशनल अवार्ड भी मिला है। लोगों को ऐसे प्रदर्शनी का हिस्सा बनना चाहिए, इससे कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है।
-सुमन गुप्ता, छन्नी हिम्मत, जम्मू
-

पेशे से एक डॉक्टर हूं, लेकिन शौक के लिए प्राकृतिक व भगवान गणेश के चित्र बनाता हूं। अब तक 16 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में चित्रों को शामिल किया है। लोग खाली समय का इस्तेमाल कर कला को लोगों तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. राजकुमार शर्मा, गांधीनगर जम्मू

1981 से चित्रकला कर रहा हूं। कला के क्षेत्र से अबतक विभिन्न 15 हजार अवार्ड मिल चुके हैं। हम लकड़ी पर अपनी कला को जाहिर करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच शांति का संदेश पहुंचाना माना जाता है।
-गणेश शर्मा, हीरानगर, कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें