फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 5 रेहड़ियां, 1 तंदूर, 50 फ्लैक्स जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम सख्त हो गया है। निर्देशों की अवहेलना पर शुक्रवार को तीन दिन बाद ग्रीन बेल्ट पार्क में फिर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।
इस दौरान टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पांच रेहड़ियां, एक तंदूर और 50 फ्लैक्स जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों और रेहड़ी वालों में बहसबाजी होती रही।
विज्ञापन

कार्रवाई दोपहर एक बजे शुरू होते ही जहां रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया वहीं, रेहड़ियां लगाने को लेकर कर्मियों, रेहड़ीवालों में कहासुनी भी हुई। पार्कों और सड़क किनारे लगाए गए 50 फ्लैक्स को जब्त किए गए। कर्मियों ने बताया कि यह अवैध रूप से लगाए गए थे, जिनसे क्षेत्र की सुंदरता को ग्रहण लग रहा था।
विज्ञापन

हालांकि इसी जगह पर तीन दिन पहले भी कार्रवाई की गई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर इसी स्थान से छह रेहड़ियां जब्त की गई थीं। कार्रवाई के दौरान रेहड़ीधारक, शिकायतकर्ताओं और कर्मचारियों में काफी बहसबाजी हुई थी।
नगर निगम के डीसी राजस्व लाल चंद ने कहा कि ग्रीन बेल्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें