फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जसविंदर सिंह मेडिकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने

विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में जम्मू कश्मीर मेडिकल कर्मचारी महासंघ के सदस्य।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों और कर्मचारी संघ के सभी सहयोगी संगठनों के अध्यक्षों के परामर्श के बाद जसविंदर सिंह को जम्मू कश्मीर मेडिकल कर्मचारी महासंघ का सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति में शपथ लेते हुए कहा कि महासंघ की पूरी ताकत से सेवा करने और स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग और समर्थन के साथ ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान हुए एक सम्मेलन में सुशील सूदन ने नए अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों के कल्याण के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जसविंदर सिंह, स. प्रफुलत सिंह, भारत भूषण भगत, हरपाल सिंह, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें