जेयू के पत्रकारिता विभाग में हुआ तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता अध्ययन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सिनेमैटाग्राफर बृजेश मिश्रा ने छात्रों को वीडियो संपादन, सामग्री परिष्करण, साउंड डिजाइन व दृश्य कथा सहित पोस्ट- प्रोडक्शन की बारीकियों के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि शमशेर सिंह चाढ़क ने डिजिटल मीडिया में पोस्ट प्रोडक्शन कौशल की आवश्यकताओं पर जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन छात्रों के व्यावसायिक कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रो. गरिमा गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन शैक्षणिक व मीडिया की आवश्यकताओं के बीच की खाई को कम करने के लिए किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष रूप से सीखने को मिला है। इस मौके पर विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रदीप सिंह बाली व डॉ. रमियां भारद्वाज भी मौजूद रहीं।