फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इग्नू दिसंबर टर्म एंड परीक्षा दो से, जम्मू संभाग में बनाए 35 केंद्र

विज्ञापन
इग्नू क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जय प्रकाश वर्मा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर टर्म एंड परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेसबाइट ignou.ac.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से दिसंबर सत्र के लिए टीईई 2024 परीक्षा का आयोजन दो दिसंबर से नौ जनवरी तक ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) दोनों प्रोगाम के लिए आयोजित की जाएगी। सुबह के सत्र में परीक्षा सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होगी, जबकि शाम का सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। रविवार और सरकारी राजपत्रित छुट्टियों के दिन परीक्षा नहीं होगी। छात्रों को हॉल टिकट का प्रिंट के साथ आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना होगा।
विज्ञापन



इन केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
जम्मू क्षेत्र के अंतर्गत 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिला जेल अंबफल्ला, जिला जेल उधमपुर, जिला जेल कठुआ और केंद्रीय जेल कोट भलवाल जम्मू में चार परीक्षा केंद्र विशेष रूप से जेल कैदियों के लिए हैं। वहीं, उत्तरी कमान उधमपुर में एक परीक्षा केंद्र विशेष रूप से सेना कर्मियों के लिए बनाया है।
विज्ञापन



स्थानीय प्रशासन और डाक अधिकारी के सहयोग से परीक्षा होगी। प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग, क्षेत्रीय केंद्र के प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में निष्पक्ष और सुचारू रूप से परीक्षा आयोजित करने का विश्वास व्यक्त किया।
- डॉ. जय प्रकाश वर्मा, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें