फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सात हजार ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू जिले के 14 जोन के विभिन्न केंद्रों में हुई परीक्षा, तीसरे चरण की परीक्षा अब मार्च में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में रविवार को दूसरी फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी असेसमेंट टेस्ट (एफएलएनएटी) परीक्षा उल्लास का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इसके लिए 11 हजार लोगों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से करीब सात हजार लोगों परीक्षा दी। इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग शामिल थे।
एफएलएनएटी के तहत यह दूसरी परीक्षा थी। जिले के अखनूर, बिश्नाह, आरएस पुरा सहित विभिन्न स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहले चरण की परीक्षा मार्च 2024 में हुई थी। साल में दो परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन चुनाव के कारण 2024 में एक ही परीक्षा हो पाई।
विज्ञापन

ऐसे रविवार को दूसरे चरण की परीक्षा हुई। तीसरे चरण की परीक्षा अब मार्च में प्रस्तावित है। जम्मू जिले में बनाए गए 14 जोन में यह परीक्षा करवाई गई। परीक्षा का आयोजन में परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा, मुख्य शिक्षा कार्यालय, जेकेएससीईआरटी, डाइट जम्मू और सभी 14 क्षेत्रों से क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों की टीमों की ओर से किया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
परीक्षा समन्वयक डॉ. राज कुमार चड्ढा ने डीएनओ सचिन गोयल, एडीएनओ राजीव कुमार सहित प्रमुख अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएनओ ने कहा की परीक्षा में भाग लेने वाले लोगों में काफी उत्साह था। इसमें 15 से लेकर 80 वर्ष तक के लोगों ने भाग लिया। अधिकांश ऐसे लोग थे, जिन्हें पहले अक्षर पढ़ने नहीं आते थे, लेकिन अब वह इस तरह की परीक्षा में बैठने का साहस कर रहे हैं। इस अभियान के तहत निरक्षर लोगों की नियमित कक्षाएं लगाई जाती हैं। साल में दो बार उनकी परीक्षा ली जाती है। उल्लास परीक्षा का आयोजन स्कूल शिक्षा निदेशालय अशोक कुमार शर्मा, समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक राकेश मगोत्रा और मुख्य शिक्षा अधिकारी जगदीप कुमार पाधा के कुशल मार्गदर्शन में हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें