फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम के छात्रों को नई इमारत समर्पित

विज्ञापन
बि​ल्डिंग में बनाए क्लसरूप में मौजूद कुलपति व अन्य फोटो जेयू
विज्ञापन
71 लाख की लागत से तैयार की गई है चार क्लासरूम की इमारत, जेयू के कुलपति ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

कहा-उच्च-गुणवत्ता शिक्षा देने के प्रति विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम में पढ़ने वाले विद्यार्थियाें को बेहतर सुविधा मिलेगी। विवि प्रबंधन ने नई बिल्डिंग तैयार की है, जो चार क्लारूम सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित है। मंगलवार को जेयू के कुलपति प्रो. उमेश राय ने इसका उद्घाटन किया।
71 लाख रुपये की लागत से बिल्डिंग का निर्माण हुआ है। दावा किया कि तीन महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा किया गया है।कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने कहा कि उच्च-गुणवत्ता शिक्षा देने के प्रति विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम को देश सहित प्रदेश में प्रशंसा मिली है। विवि प्रबंधन इस कार्यक्रम शामिल विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन

कुलपति ने जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा के उपाध्यक्ष प्रो. दिनेश सिंह के प्रयासों की प्रशंसा की, जिनके मार्गदर्शन में विवि ने डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रो. मीना शर्मा, डीन, योजना और विकास, ने कहा कि तीन महीने में इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा किया है। इसमें क्लास रूम के साथ-साथ शौचालय की सुविधा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विवि प्रबंधन विभिन्न प्रोजेक्टर पर काम कर रहा है। उनका निर्माण पूरा होने से भविष्य में विवि में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान कौशल, इनक्यूबेशन, नवाचार और उद्यमिता विकास केंद्र (एसआईईडीसी) की निदेशक प्रो. अलका शर्मा ने कह कि बेहतर व नया बुनियादी ढांचा के महत्व पर प्रकाश डाला। डीन अकादमिक मामलों प्रो. अंजू भसीन ने अकादमिक उत्कृष्टता हासिल करने में मजबूत बुनियादी ढांचे और संसाधनों के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें