केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुई एक दिवसीय कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसका आयोजन एनपीटीएल, आईआईटी कानपूर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। इसका उद्देश्य जम्मू क्षेत्र के शिक्षकों को एनपीटीएल पर ऑनलाइन पाठ्यक्रम संचालित करने और विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए जागरूक करना था।
उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के लिए एनपीटीएल पोर्टल के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाए जाते हैं। खास बात है कि विद्यार्थी देश के किसी भी कोने से इन पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। कार्यशाला के बाद पाठ्यक्रम में स्वर्ण व रजत पदक पाने वाले जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में 45 स्वर्ण और 83 रजत पदक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।