फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिलाएं खानपान का रखें ध्यान, कुपोषित बच्चे की करवाएं जांच

Fri, 18 Apr 2025 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ में पोषण पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दोमाना। महिलाएं खानपान पर ध्यान रखें। साथ ही बच्चे के कुपोषण का शिकार होने पर उसका पोषण पुनर्वास केंद्र पर इलाज जरूर करवाएं। यह अपील जिला कार्यक्रम अधिकारी पोषण परियोजना जम्मू पंकज कुमार आनंद ने वीरवार को मढ़ में पोषण पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में की।
उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) और लाडली बेटी योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कुपोषण मुक्त भारत के सपने को हकीकत में बदलने के लिए बच्चे के जीवन के पहले हजार दिनों को लक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषण परियोजना मढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। सीडीपीओ मढ़ शालिनी गुप्ता ने योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के तहत किट व बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर पोषण परियोजना मढ़ के पर्यवेक्षक कस्तूरी लाल, पोषण परियोजना के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी एवं पोषण संवाहक दलविंदर सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें