फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अपहरण के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, किशोरी व युवती बरामद

Wed, 05 Feb 2025 02:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, किशोरी व युवती बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। दोमाना पुलिस ने अपहरण के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक किशोरी सहित एक युवती को बरामद किया है।
एसएचओ दोमाना राजेश्वर सिंह के अनुसार दोमाना पुलिस थाना में पहला मामला 19 जनवरी को दर्ज किया गया था। इसमें जम्मू की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि सोनू कुमार निवासी नब्युआ कल्लन (उत्तर प्रदेश) व वर्तमान समय में ग्रेटर कैलाश जम्मू में रह रहा है ने किशोरी बेटी का अपहरण किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की व आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मामला 31 जनवरी को पौनी चक पुलिस चौकी में दर्ज किया गया है। इसमें जम्मू की एक महिला ने झारखंड निवासी मोहम्मद असफाक पर 24 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया। वहीं, कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिवारों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें