फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पार्क में ओपन जिम और झूलों की मिले सुविधा

Wed, 05 Feb 2025 02:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीवाला। बाबा तालाब देवस्थान के पार्क में ओपन जिम और झूलों की सुविधा दी जाए। यह मांग देवस्थान कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. निर्मल सिंह ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी से मुलाकात कर उठाई है। साथ ही देवस्थान के विकास से संबंधित मुद्दाें पर चर्चा की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को बाबा जितो, बुआ कोड़ी और माता वैष्णो देवी का चित्र भेंट किया। इस दौरान बताया कि बाबा तालाब देव स्थान में जम्मू-कश्मीर सहित देश के अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। इसलिए विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उपमुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से देवस्थान के विकास लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें