फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मैया जी तेरे कुंलडू-कुंडलू बाल मुख पर वणी-वणी पौंदे हो...

Mon, 03 Feb 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जागरण में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मढ़ विधानसभा के चन्नो चक में हुआ जागरण, लोक गायकों ने मां की महिमा का किया गुणगान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। मढ़ विधानसभा का चन्नो चक क्षेत्र शनिवार रात को मां की भेंटों से गूंजता रहा। आयोजित जागरण में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक कुमार रवि और राजू हरिपुरिया ने मां की प्रसिद्ध भेंटें सुनाईं। खासकर मैया जी तेरे कुंलडू-कुंडलू बाल मुख पर वणी-वणी पौंदे हो... शुरू होते ही श्रद्धालु पंडाल में झूमते नजर आए।
धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ चन्नो चक पंचायत के पूर्व सरपंच प्रेम सिंह चिब और जागरण टीम ने किया। इस मौके पर पाडरा ते कुड लगाया..., रुकदे नी मेरे पैर..., ढोल नगाड़ा बजाया..., मेला लगा पाडरे दा मिंजो भी लेई चल नाल..., मैया जी तेरे कुंलडू-कुंडलू बाल मुख पर वणी-वणी पौंदे हो... सुना कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरण से पहले भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जागरण के दौरान कलाकारों ने भव्य झांकियां भी प्रस्तुत कीं। इस मौके पर शमशेर चिब, चैन चिब, कुकी, जगदेव चिब, विक्की चिब, कालू बाबा, कृष्णा मन्हास, राकेश मन्हास, शक्ति लंगेह और समर चाढ़क मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें