दिव्यकला मेले में प्रतिभागी दिव्गांगजनों को नियुक्ति पत्र देते सीएमडी एनडीएफडीसी नवीन शाह। स्त
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दिव्य कला मेला संपन्न, सात दिव्यांगजन को मिला नियुक्ति पत्र
कश्मीर के दिव्यांगों को 3.25 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गुलशन ग्राउंड में आयोजित दिव्य कला मेले का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। देर शाम हुए दिव्य कला शक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर आए दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सात दिव्यांगजन को विभिन्न कंपनियों की तरफ से नियुक्ति पत्र दिए गए।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रतिनिधि सीएमडी एनडीएफडीसी नवीन शाह ने कहा कि विभाग देश के हर प्रमुख शहर में दिव्य कला मेले आयोजित कर रहा है। इस दौरान कई राज्यों से आए 32 दिव्यांग कलाकारों ने 21 मनमोहक प्रस्तुतियों देकर सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और ग्रुप डांस से हुई। कार्यक्रम में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे के अभिनय व डांस कलाकार द्वारा दिव्य कला शक्ति कार्यक्रम की कोरियोग्राफी में योगदान दिया। 14 से 24 फरवरी तक आयोजित मेले में दिव्यांगजन के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष मंच प्रदान किया गया।
मेले में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 100 से अधिक दिव्यांग कारीगरों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस मौके पर विधायक विक्रम रंधावा, विधायक अखनूर मोहन लाल, दिव्यांगजन आयुक्त इकबाल लोन व लोक गायिका सोनाली डोगरा मौजूद रहीं।
दिव्यकला मेले में प्रतिभागी दिव्गांगजनों को नियुक्ति पत्र देते सीएमडी एनडीएफडीसी नवीन शाह। स्त