फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जम्मू बंद, घाटी की सभी इंटरनेट सेवाएं ठप, परीक्षाएं भी की गई स्थगित

Thu, 14 Feb 2019 11:40 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले और जीजीएम साइंस कालेज में देशविरोधी नारेबाजी के विरोध में चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू (जेसीसीआई) ने शुक्रवार को जम्मू संभाग में बंद की काल दी है। इस दौरान चक्का जाम रहेगा,वाहन नहीं चलेंगे। 
विज्ञापन


व्यापारक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बंद को विभिन्न राजनीतिक,सामाजिक, व्यावसायिक और धार्मिक संगठनों ने समर्थन दिया है। बंद को देखते हुए जम्मू विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। 

पुलिस प्रशासन ने 17 फरवरी को जम्मू में होने वाले पुलिस मेले को रद कर दिया है। जम्मू हाई कोर्ट और इसके अधीन आने वाले सभी कोर्ट में वकील कामकाज ठप रखेंगे। 
विज्ञापन


यहां वीरवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए चेंबर प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि हिंदुस्तान की सरहद के भीतर इस तरह से सुरक्षाबलों पर यह बड़ा हमला चिंता का विषय है। केंद्र सरकार को चुनावी प्रक्रिया से बाहर आकर सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नींद से उठकर जमीनी स्तर हालात के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए। जम्मू में देशविरोधी नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की साजिशें की जा रही हैं। लेकिन यहां हालात को खराब करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। 

इसके लिए कोई भी कदम उठाने पड़े तो चेंबर पीछे नहीं हटेगा। शहीदों के परिवारों के साथ चेंबर और पूरा देश खड़ा है। बंद शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा। बंद को सफल बनाने के लिए जम्मू संभाग के ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई है। 

कश्मीर चेंबर से भी बात की गई है। अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो चेंबर आगामी बैठक कर नई रणनीति बनाएगा। इस दौरान राजेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनीष गुप्ता, गौरव गुप्ता, आशु गुप्ता मौजूद रहे। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के महासचिव बिशन सिंह ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। सभा बंद को पूर्ण रूप से समर्थन देती है। 

ट्रेडर्स फेडरेशन ने किया समर्थन
ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू ने वीरवार शाम आपात बैठक कर जम्मू बंद को समर्थन का ऐलान किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान रतन लाल गुप्ता, महासचिव दीपक गुप्ता ने कहा कि भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

राष्ट्रीय बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने भी बंद को समर्थन दिया है। परिषद के एक शिष्टमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष लीला करण के नेतृत्व में वीरवार को मंडलायुक्त जम्मू से मुलाकात कर साइंस कालेज में देश विरोधी नारेबाजी की घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

आतंकवाद से कड़ाई से निपटा जाए: नेकां

नेकां ने जम्मू बंद को समर्थन दिया है। पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि आतंकवाद से कड़ाई से निपटा जाना चाहिए। नेकां इस हमले की कड़ी भर्त्सना करती है। 

कांग्रेस ने किया समर्थन
प्रदेश कांग्रेस ने जम्मू बंद को समर्थन देने का ऐलान करते हुए लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ सख्ती की जाए। 

पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं: पैथर्स
जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने भी बंद को समर्थन दिया है। चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कि यूनाइटेड नेशन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए।  

शिवसेना ने भी दिया समर्थन
शिव सेना साहेब ठाकरे जम्मू कश्मीर इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डिंपी कोहली व महासचिव मनीष साहनी  ने जम्मू बंद को समर्थन दिया है। 

आज शहर में नहीं चलेगी मेटाडोर
ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस विजर ने कहा पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को चक्का जाम रहेगा। इसमें मेटाडोर, बस आटो रिक्शा, टैक्सी आदि नहीं चलेंगी।
 
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा ठप

पूरे दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। श्रीनगर जिले में 2जी की स्पीड धीमी कर दी गई है। 

पाकिस्तान के साथ ही चीन भी हमले का कसूरवार?
इस कायरनापूर्ण हमले के लिए जितना कसूरवार पाकिस्तान है, उतना ही चीन भी है। इस हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर का वह हमेशा समर्थन करता रहा है।

जब जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उसे प्रतिबंधित करने की अपील की तब-तब चीन उसके समर्थन में आकर वीटो करता रहा। ऐसा उसने एक बार नहीं बल्कि तीन बार मार्च 2016, नवंबर 2017 और जुलाई 2018 में किया। उसका हमेशा यह कहना रहा है कि भारत में आतंकी हमलों में उसका कोई हाथ नहीं रहा है। पाकिस्तान और चीन से मिल रहे शह का परिणाम है यह आतंकी हमला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें