भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में हुई चैंपियनशिप में जिलेभर के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। चैंपियनशिप में अमनदीप बसन ने 93 किलोभार वर्ग के स्क्वाट में 300 किलो, जबकि बैंच प्रेस में 235 किलो भर उठाया।
दो दिवसीय जम्मू जिला पावरलिफ्टिंग एंड डेड लिफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया है। भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में हुई चैंपियनशिप में जिलेभर के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। चैंपियनशिप में अमनदीप बसन ने 93 किलोभार वर्ग के स्क्वाट में 300 किलो, जबकि बैंच प्रेस में 235 किलो भर उठाया।
विज्ञापन
वहीं, गौरव शर्मा ने 105 किलोभार वर्ग में 292.5 किलोग्राम उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया। लवली शर्मा ने 53 किलोभार वर्ग में 137.5 किलोग्राम और सुमित ठकयाल ने 53 किलोभार में 185 किलोग्राम, आनंद चौधरी ने 83 किलोभार वर्ग में 250 किलोग्राम उठाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में अमनदीप बसन विक्रमजीत सिंह और अनिता देवी सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर चुने गए।
जूनियर वर्ग में गौरव शर्मा, मालविका मोहन और मैत्रेय सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर बनी। सब-जूनियर वर्ग में शैलेंद्र चाढ़क और सपना जैन सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर चुनी गईं। डेड लिफ्टिंग वर्ग में अमित सिंह, सत्यम चौधरी, अरुण कुमार, सुमित ठकयाल, अमित भल्ला, तानिया शर्मा, दीक्षा, वंशिका शर्मा सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर चुने गए।
विज्ञापन
महिला वर्ग में 16 और पुरुष वर्ग में 49 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य राजीव शर्मा मुख्य अतिथि थे। वहीं, युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष विक्रम चिब और सुरेंद्र गिली विशेष अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।