फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: जम्मू जिला बना एलजी रोलिंग ट्रॉफी का चैंपियन, अनंतनाग को 26 रन से हराया

Fri, 10 Mar 2023 12:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एमए स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबले में जम्मू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 143 रन बनाए। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जम्मू जिले ने ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एजली रोलिंग ट्रॉफी क्रिकेट का का खिताब जम्मू जिले ने अपने नाम किया है। एमए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जम्मू ने अनंतनाग को 26 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में टीम जम्मू गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए, जिसके बाद गेंदबाजों ने अनंतनाग के बल्लेबाजों को 117 रन पर ही रोक दिया।

विज्ञापन


एमए स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबल देखने काफी संख्या में दर्शक भी पहुंचे थे। जम्मू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 143 रन बनाए। जम्मू के लिए रिश्व ने 25 गेंद में 40 रन और अंकुश ने 35 गेंद में 40 रन की पारी खेली। 

वहीं रोहित सिंह ने 17 गेंद में 24 रन की पारी के दम पर टीम को 143 रन तक पहुंचाया। गेंदबाजी में अनंतनाग के लिए ओमिस महोदीन ने तीन ओवर की गेंदबाजी में 26 रन देकर तीन विकेट जबकि औवेस राशिद ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके। लक्ष्य के पीछा करने उतरी अनंतनाग की बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम के लिए वाहिद तेली 34 गेंदों में 35 और बिलाल अहमद ने 33 गेंदों में 29 रन की सर्वाधिक रन की पारी खेली। 
विज्ञापन


गेंदबाजी में जम्मू के लिए अभय शर्मा ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट, अभिषेक ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट जबकि शंकर ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकट लिया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जम्मू जिले ने ट्रॉफी अपने नाम की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें