फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: माइम में डिग्री कॉलेज उधमपुर का दबदबा, दोनों स्थानों पर कब्जा

Tue, 21 Jan 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
डिस्प्ले योर टैलेंट के अंतिम दिन कार्यक्रम प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर क्षेत्रीय डिस्प्ले योर टैलेंट का समापन
विज्ञापन

अंतिम दिन माइम, मिमिक्री, स्किट और वन एक्ट प्ले में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर क्षेत्रीय डिस्प्ले योर टैलेंट का सोमवार को ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह सभागार में समापन हो गया। अंतिम दिन माइम, मिमिक्री, स्किट और वन एक्ट प्ले में प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। माइम में डिग्री कॉलेज उधमपुर का दबदबा रहा। कॉलेज के प्रतिभागियों ने दोनों स्थानों पर कब्जा किया है।
समापन कार्यक्रम में प्रधान सचिव संस्कृति विभाग सुरेश गुप्ता मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पांच जोन तवी, रावी, चिनाब, पीर पंजाल और देविका के कॉलेजों के प्रतिभागियों हिस्सा लिया। इस दौरान रंगोली, चित्रकारी, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, संगीत सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को अंतिम दिन मिमिक्री प्रतियोगिता में जीसीडब्ल्यू उधमपुर की कंचन को प्रथम, वरुण परोच ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्किट में वाणिज्य विभाग (जेयू) ने पहला, उधमपुर कैंपस को दूसरा और जीडीसी उधमपुर को तीसरा स्थान मिला। वन एक्ट प्ले में जीसीडब्ल्यू उधमपुर प्रथम और जीसीडब्ल्यू परेड दूसरे स्थान पर रहा।
प्रधान सचिव संस्कृति विभाग सुरेश गुप्ता ने जम्मू युनिवर्सिटी को डिस्प्ले योर टैलेंट की सफलता पर बधाई देते दी। उन्होंने कहा कि छात्रों के मानसिक विकास लिए ऐसी प्रतियोगिताएं बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से मिलता है सीखने का मौका
डिस्प्ले योर टैलेंट में भाग लेती जीसीडब्ल्यू उधमपुर की छात्राओं सोहानी शर्मा, दीक्षा भारती और किरण राजपूत ने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हुए डिस्प्ले योर टैलेंट में भाग ले चुकी हैं। हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है। इस दौरान जम्मू में आने पर कुछ नए दोस्त भी बने हैं।
विज्ञापन


जीत के लिए की काफी मेहनत
जम्मू के जीसीडब्ल्यू परेड की छात्राओं श्रुति वर्मा, फलॉरेंस गिल, भूमिका जमवाल, सिया शर्मा व शबनम इकबाल ने बताया कि पिछले साल आयोजित डिस्प्ले योर टैलेंट के दौरान उनकी टीम विजेता रही थी। इस साल भी स्किट और वन एक्ट प्ले में भाग ले रही हैं। जीत के लिए काफी मेहनत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें