फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: गरीबों के आशियानें बनाने की रफ्तार धीमी, एक हजार घर बनाने की है योजना

Sun, 09 Sep 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आशियाने बनाने की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लंबे समय से चल रही टेंडर प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। जेडीए ने सितंबर से काम शुरू करने का दावा किया था। जेडीए के सूत्रों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया अक्तूबर में पूरी होगी।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के तहत गरीबों के लिए एक हजार घर बनाने की योजना है। यह नगरोटा, मुट्ठी, उदयवाला, मझीण में बनाए जाने हैं। इस पर 80 करोड़ रुपये की खर्च होने हैं, लेकिन कुछ औपचारिकताओं के पूरा न होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इस योजना के तहत गरीब लोग लाभान्वित होंगे। जेडीए के अधीक्षण अभियंता बीएल भगत ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें