फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 भवनों के निर्माण को जेडीए की अनुमति

Fri, 08 May 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने 87 भवनों के निर्माण को अनुमति दे दी है। शुक्रवार को बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन आपरेशन अथॉरिटी (बोका) की बैठक हुई, जिसमें लंबे समय से अटके हुए 22 मामलों को पहले देखा गया। उस पर गंभीरता के साथ चर्चा हुई। सभी औपचारिकताएं देखने के बाद जेडीए ने भवनों के निर्माण को अनुमति दे दी।
विज्ञापन


इससे पहले भी जेडीए ने 65 भवनों के निर्माण कार्यों को अनुमति दी है। जेडीए के वाइस चेयरमैन मुबारक सिंह के मुताबिक बोका की मीटिंग सप्ताह में एक दिन की जाएगी। इस दौरान जितने भी मामले बिल्डिंग परमीशन के होंगे, उन पर विचार-विमर्श करने के बाद अनुमति देने के लिए जेडीए प्रयासरत होगा।

उच्चाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि भविष्य में किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले जेडीए से अनुमति अवश्य लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इस मौके पर सीटीपी, डीएलएम, पीएचई, पीडीडी और यूईईडी के एक्सईएन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें