फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रंथ आध्यात्मिक संवाद का हुआ विमोचन

Tue, 04 Jul 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांबा l जिले के पाटी गांव में स्थित निरंजन संन्यास वेदांत आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्रंथ ''आध्यात्मिक संवाद: महामंडलेश्वर स्वामी अक्षरानंद गिरी जी के साथ'' का विमोचन हुआ। लोकार्पण के इस कार्यक्रम में महानिर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अक्षरानंद अध्यक्ष के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा की यह ग्रंथ सनातन के मूल संवाद परंपरा को आगे बढ़ाता है।
विज्ञापन

भारत के विश्वगुरु के रूप में पुनर्स्थापित करने के लिए इस प्रकार के लेखन की बहुत आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सांबा जिला के संघचालक मास्टर सुभाष शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह ग्रंथ विख्यात लेखक और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कृषि नीति शास्त्रज्ञ डॉ. शशांक कुलकर्णी ने लिखा है, जो वर्तमान में जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के लोकनीति और लोकप्रशासन विभाग में अध्यापन का कार्य कर रहे है। इस ग्रंथ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र के व्यवस्था प्रमुख पुरषोत्तम दधीचि, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव जैन, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. सुब्बारायडू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें