संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी जिले के सीमावर्ती ब्लॉक डूंगी के धेरिया पंचायत में रविवार को बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डूंगी ब्लॉक सहित जिले भर से 150 बैल की जोड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान थन्नामंडी तहसील के बहरोट गांव के निवासी उमर मिर्जा के बैलों को प्रथम स्थान मिला। उन्हें पांच हजार रुपये की नकद राशि दी गई।
वहीं, जाबिर अहमद के बैल दूसरे स्थान पर रहे, इन्हें 4500 रुपये की नकद राशि दी गई। वहीं, सरदार खान के बैल तीसरे स्थान रहे, इन्हें 4000 रुपये की नकद राशि भेंट की गई। दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 14 बैल जोड़ियों के मालिकों को नकद राशि से सम्मानित किया गया।डीडीसी सदस्य डूंगी खालिद चौधरी और बीडीसी सदस्य रियाज चौधरी द्वारा आयोजित बैल दौड़ प्रतियोगिता में डूंगी ब्लॉक और आसपास के गांवोें से हजारों की संख्या में लोगों ने बैल दौड़ का आनंद उठाया। राजोरी से डीडीसी चेयरमैन नसीम लियाकत, बीडीसी चेयरमैन दरबार चौधरी, डीडीसी सदस्य साई अब्दुल रशीद सहित कई अन्य पंचायतोें के पंचों-सरपंचों ने भाग लिया।