फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़कों की मरम्मत और स्कूल का दर्जा बढ़ाने की मांग उठाई

Thu, 01 Jun 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक दिवस पर डीसी राजोेरी ने फतेहपुर गुर्रिया में लोगों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने बुधवार को ब्लॉक दिवस के तहत राजोेरी के फतेहपुर गुर्रिया में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों सड़कों की मरम्मत, स्कूल का तत्काल दर्जा बढ़ाना, सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की कमी का समाधान और स्वास्थ्य सेवा में वृद्धि करने की मांग उठाई। उपायुक्त ने जनता और उनके प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई शिकायतों को सुनने के बाद समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त विकास कुंडल ने जोर देकर कहा कि इस तरह के सार्वजनिक आउटरीच शिविरों का प्राथमिक उद्देश्य जनता के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करना है और यह सुनिश्चित करना है कि उनकी चिंताओं को समय पर सुना और हल किया जाए। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह के जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। विशेष रूप से उपायुक्त ने अपने संबोधन में विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरकारी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। पानी की कमी के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए डीसी ने जल शक्ति विभाग के संबंधित अधिकारी को तुरंत जनता की पीड़ा को कम करने के लिए प्रभावी उपायों को लागू करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने निवासियों को होने वाली किसी भी असुविधा से बचने के लिए उचित जल आपूर्ति कार्यक्रम बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर के दौरान उठाए गए अन्य मुद्दों और मांगों के जवाब में डीसी ने दोहराया कि जनता की चिंताओं का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निपटान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से आम जनता के कष्टों को दूर करने के लिए नए जोश और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें