जम्मू। वैलेंटाइन वीक के दौरान सोमवार को टेडी डे मनाया गया। दिनभर बाजारों में युवा विभिन्न प्रकार के टेडी बियर खरीदते नजर आए। वहीं, मंगलवार को प्रॉमिस डे के लिए बाजार सज गए हैं। इसनमें ग्रीटिंग कार्ड व विभिन्न गिफ्ट उपलब्ध हैं।
प्रॉमिस डे को कहा जाता है कि इस दिन नए रिश्ते के निभाने का वादा किया जाता है। इससे रिश्ते में भरोसा और स्थिरता आती है। वैलेंटाइन वीक के बारे में जम्मू निवासी नितिन ने बताया कि उनका और मारवी का रिश्ता वैलेंटाइन वीक में ही शुरू हुआ था।
नितिन ने मारवी को 2017 में प्रपोज किया था। इसके लिए मारवी ने भी हां की थी। प्रॉमिस डे पर जिंदगीभर साथ निभाने के वादे के साथ एक नए रिश्ते की शुरुआत हुई और 2019 में शादी हो गई।