सूचना निदेशक का पदभार संभालते नितीश राजौरा। स्त्रोत विभाग
जम्मू। आईएएस एजीएमयूटी-2021 बैच के अधिकारी नितीश राजौरा ने सूचना निदेशक का सोमवार को पदभार संभाल लिया। वह इसके पहले सब डिविजनल मजिस्ट्रेट जम्मू उत्तर के पद पर तैनात थे। इस मौके पर निदेशक नितीश राजौरा ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरे मनोयोग से निर्वाहन करेंगे। साथ ही विभाग के कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ तालमेल रखते हुए तकनीकी तौर पर सोशल मीडिया को अधिक व्यवस्थित करने की जरूरत है। इस मौके पर संयुक्त निदेशक मुख्यालय विवेक पुरी, उप निदेशक दीपक दुबे, उप निदेशक केंद्रीय सुनील कुमार मौजूद थे। ब्यूरो