मिश्रीवाला। संत रविदास जी की जयंती पर नेशनल कांफ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव व पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा ने मिश्रीवाला में आयोजित शोभायात्रा में हिस्सा लिया। शोभायात्रा को रवाना करने के दौरान उन्होंने कहा कि समाज के सामंजस्यपूर्ण विकास के लिए भाईचारा जरूरी है।
उनके बताए गए निस्वार्थता और धार्मिकता की भावना को आत्मसात करने की जरूरत है। सडोत्रा ने कहा कि संत रविदास की जयंती मनाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि उनके बताए गए मार्ग, शिक्षा का अनुसरण करें।
कार्यक्रम का आयोजन गुरु रविदास सत्संग सोसायटी करबांडा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल थप्पा व उनकी टीम की तरफ से किया गया। मिश्रीवाला में आए हुए अनुयायियों के लिए चाय और हलवे का लंगर लगाया गया था।
इस मौके पर कमेटी के प्रधान मोहन लाल कलसी, राजेंद्र कुमार, तरसेम खुल्लर, बिल्ला आदि मौजूद रहे।