मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने समझाया धर्म व दीक्षा का महत्व
डोक पलौड़ा में हुआ दो दिवसीय विशाल धर्म सभा व दीक्षा कार्यक्रम
40 से अधिक श्रद्धालुओं ने ली दीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। धर्म ही है जो हम सभी को जोड़े रहता है। इसके प्रति हमारे क्या कर्तव्य हैं, जिन्हें जानने की जरूरत है। यह बातें शनिवार को डोक पलौड़ा मेंं दो दिवसीय विशाल धर्म सभा व दीक्षा कार्यक्रम के समापन पर मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहीं।
इस कार्यक्रम में 40 से अधिक श्रद्धालुओं को दीक्षा ली। साथ ही उन्हें धर्म और दीक्षा का महत्व समझाया। शनिवार को उनके शिष्य कमल सिंह चिब के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शिष्यों ने हिस्सा लिया। दोपहर एक बजे से दो बजे तक व शाम पांच बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में 40 से अधिक श्रद्धालुओं ने दीक्षा ली।
भजनों के साथ दीक्षा कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर राकेश जंडियाल, नरेश चौधरी, अजेश गुप्ता, प्रभा, सुनील कुमार, निर्मल स्वरूप, दिलेर सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, ज्योत्सना गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।