फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गणतंत्र दिवस पर बलिदानियों को किया गया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह विभिन्न संगठनों, सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूलों, कॉलेजों, राजनितिक दलों के कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराकर शहीदों को नमन किया गया। साथ ही मिठाइयां भी वितरित की गईं।
जम्मू विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. उमेश राय राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर विवि के विद्यार्थी, संकाय सदस्य और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्यालय शेर-ए-कश्मीर भवन में पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अतिरिक्त महासचिव जय कुमार सधोत्रा, प्रांतीय सचिव शेख बशीर अहमद, गुलाबगढ़ विधायक खुर्शीद चौधरी आदि भी मौजूद रहे।
श्रम भवन में प्रदेश के श्रम आयुक्त चरणदीप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उत्कृष्ट सेवा करने वाले श्रम विभाग के छह अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ‘श्रम पत्रिका’ समाचार जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक संजीव कुमार गर्ग ने समारोह में उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दीं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट ने केंद्रीय कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) आरएस लंगेह और सचिव सेवानिवृत्त एसएसपी अशोक कुमार शर्मा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। अध्यक्ष ने चेयरमैन डॉ. कर्ण सिंह की ओर से सभी कर्मचारियों को बधाइयां दीं।
विज्ञापन

चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन (सीटीएफ) ने भी छन्नी हिम्मत स्तिथ कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर फेडरेशन के अध्यक्ष नीरज आनंद ने तिरंगा फहराया।

बाबा कैलख मंदिर में मनाया गणतंत्र दिवस
दोमाना। गणतंत्रत दिवस पर बावा कैलख देव मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से एक कार्यक्रम हुआ। इसमे कमेटी के प्रधान शक्ति दत्त शर्मा ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री राजेंद्र भाई, ऊषा माता मंदिर की साध्वी ज्योति माता, कारपोरेटर कुलदीप सिंह चिब मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें