संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को पंडोरिया गांव से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर गुरु की महिमा का गुणगान किया।
प्रभात फेरी पंडोरिया से शुरू हुई और मिश्रीवाला तक निकाली गई। लोगों ने बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज के 648वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र में 11 फरवरी तक रोजाना प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 12 फरवरी को मिश्रीवाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस दौरान संगत के लिए लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान मोहन लाल बसन, सचिव विनोद बसन, यश बसन, राजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।