फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

Fri, 28 Feb 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीरखो में चार दिवसीय मेले के तीसरे दिन हुआ भंडारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। प्राचीन पीरखो मंदिर के परिसर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में चार दिवसीय मेला जारी है। वीरवार को तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर मेले का लुत्फ उठाया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देकर कलाकारों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन

वीरवार को विशाल भंडारा भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों ने फूड स्टॉल पर व्यंजनों का लुत्फ उठाया। तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत में डोगरी भजनों से हुई, जिसमें प्रसिद्ध लोक गायक उत्तम सिंह ने भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

अन्य कलाकारों ने शिव भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। दिनभर मेले में चहल-पहल रही। लोगों ने ऊंट की सवारी के साथ-साथ झूलों का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें