फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कला केंद्र जम्मू में पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कला केंद्र में शुक्रवार को ट्रिनिटी फोटोग्राफी की पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू हुई। इसका आयोजन कला केंद्र जम्मू और एपर्चर द जम्मू फोटोग्राफी क्लब की ओर से किया गया है।
प्रदर्शनी में देश के पांच प्रमुख फोटोग्राफरों चंदन सुंदर, मोहम्मद अनवर अल नासिर, शिशुपाल, प्रो. अशोक कुमार और अमरजीत सिंह के 45 बेहतरीन फोटोग्राफ प्रदर्शित किए गए। यह फोटो विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और कलात्मक विषयों को तकनीकी दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बीएम शर्मा (आईएफएस) ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों की सराहना की और कहा कि इन फोटोग्राफ्स ने भावनाओं, संस्कृति और कहानियों को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक नई सांस्कृतिक पुरस्कार योजना और कला केंद्र की पहली मंजिल पर स्थायी फोटोग्राफी गैलरी की स्थापना की घोषणा की। इस दौरान डॉ. जावेद राही, आरके गोयल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें